राज्य

यूपी के चित्रकूट में बाढ़ से 36 गांव प्रभावित, 15 हजार आबादी पर असर... राहत और सर्वे का काम जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के चित्रकूट में बाढ़ से 36 गांव प्रभावित, 15 हजार आबादी पर असर... राहत और सर्वे का काम जारी

चित्रकूट में 29 अगस्त को आई भीषण बाढ़ से रामघाट समेत 36 गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन की ओर से मकानों, फसलों और घरेलू सामान को हुए नुकसान का लगातार सर्वे कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रभावित गांवों और मजरों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इच्छुक प्रभावित परिवार नियमानुसार अपनी भूमि के बदले ग्राम सभा की सुरक्षित और ऊंचाई वाली भूमि ले सकते हैं, ताकि भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके। अधिकारियों को सर्वे जल्द पूरा कर पात्र परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक अब तक NDRF और SDRF ने 688 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं 35 हजार फूड पैकेट और राहत किट वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 450 बाढ़ प्रभावितों के खातों में करीब 41 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई है। राहत और सर्वे का काम अभी जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।