यूपी के चित्रकूट में बाढ़ से 39 गांवों के लोग प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट में अतिवृष्टि और बाढ़ से रामघाट समेत 39 गांवों के करीब 15,207 लोग प्रभावित हुए हैं। 29 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में मकानों को हुई आंशिक और पूर्ण क्षति के 4,215 मामलों में अब तक एक करोड़ 92 लाख रुपये की राहत राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। वहीं, कपड़े और बर्तनों के नुकसान से प्रभावित 313 लोगों को 15 लाख 65 हजार रुपये की सहायता दी गई है। फसल क्षति के लिए 1,576 किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि शेष मामलों में भी जल्द भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट - पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी, चित्रकूट
बाइट - लाभार्थी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर चित्रकूट में अतिवृष्टि के कारण 39 गांवों में बाढ़ की स्थिति बताती है, जिसमें 15,207 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से मकानों को गंभीर क्षति और फसलें नष्ट हुईं, जिसके चलते सरकार ने राहत राशि और सहायता भेजी है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की जल-प्रबंधन समस्याओं और आपदा प्रबंधन की कमियों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर है कि लोगों को आर्थिक नुकसान, आवासीय असुरक्षा और कृषि आय में गिरावट का सामना करना पड़ेगा, जिससे जीवन-यापन पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा।