यूपीः चित्रकूट में बाढ़ और अतिवृष्टि से 39 गांव प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट में अतिवृष्टि और बाढ़ से रामघाट सहित 39 गांवों के करीब 15 हजार 207 लोग प्रभावित हुए हैं। 29 अगस्त को आई बाढ़ से मकानों को हुई आंशिक और पूर्ण क्षति के लिए अब तक 4 हजार 215 मामलों में भुगतान की कार्रवाई की गई है। प्रभावित लोगों के खातों में एक करोड़ 92 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है।
बाढ़ और अतिवृष्टि से कपड़े और बर्तन के नुकसान वाले 313 लोगों को 15 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। वहीं फसल क्षति के लिए 1 हजार 576 किसानों के खातों में कृषि निवेश अनुदान के रूप में 40 लाख रुपये भेजे गए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि बचे हुए मामलों में भी जल्द भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट - पुलकित गर्ग (जिलाधिकारी चित्रकूट)
बाइट - लाभार्थी