राजनीति

यूपीः चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत किट बांटी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ सरकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत किट बांटी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ सरकार

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की भयावह बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और रामघाट का स्थलीय जायजा लिया। इसके बाद रामायण मेला परिसर में 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सरकार के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद प्रभु श्रीराम और कामतानाथ जी की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के साथ डबल इंजन की सरकार खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और उसके आधार पर भरपाई के निर्देश दिए। जिनके घर बहे हैं, उन्हें पीएम या सीएम आवास योजना से घर और भूमिहीनों को पट्टा देने की बात कही।

बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मंदाकिनी नदी की बाढ़ ने चित्रकूट के कई इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे हजारों परिवारों को घर छोड़ कर राहत के लिये संघर्ष करना पड़ा। इस आपदा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत किट बाँटने के लिए रामघाट के रामायण मेला परिसर का दौरा किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार सक्रिय रूप से आपदा प्रबंधन में लगी है और पीड़ितों के साथ संवाद कर राहत देने का वादा किया है। जनता के लिए इसका असर यह है कि उन्हें तात्कालिक सहायता मिलेगी, जिससे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।