यूपीः चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी खतरे के निशान से करीब 3 मीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से रामघाट किनारे की सभी दुकानें दोबारा डूब गई हैं।
यूपी और एमपी को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भरने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मुख्यालय के तरौंहा समेत करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तरौंहा में कई घरों में पानी भर गया है, जिसके बाद लोग अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं। वहीं, बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।
बाइट - राजेश यस ( पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम ) बाइट - पुलकित गर्ग ( जिलाधिकारी चित्रकूट ) बाइट - स्थानीय नागरिक