राज्य

यूपी के चित्रकूट में सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर, निजी स्कूलों से बच्चों का बढ़ा रुझान

लेखक: DD Lucknow अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय देवल सरकारी शिक्षा की नई मिसाल बनकर उभरा है। प्रधानाध्यापक राम भूषण पाण्डेय और शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय में वातानुकूलित कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और 3 किलोवाट का अतिरिक्त सोलर पैनल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। आधुनिक सुविधाओं से बच्चों की पढ़ाई रोचक हुई है और विद्यालय में छात्र संख्या भी लगातार बढ़ रही है।कभी जर्जर स्थिति में रहा यह स्कूल आज अभिभावकों की पहली पसंद बन रहा है। कई अभिभावक निजी स्कूलों से बच्चों का नाम कटाकर देवल के सरकारी विद्यालय में दाखिला करा रहे हैं। विद्यालय के दो से तीन बच्चे हर वर्ष नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हो रहे हैं, जबकि खेलकूद में भी बच्चे मंडल और प्रदेश स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

बाइट - पुलकित गर्ग — जिलाधिकारी, चित्रकूट

बाइट - रंजना शुक्ला — बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट

बाइट - रमाकांत उपाध्याय — अभिभावक

बाइट - आशुतोष — अभिभावक

बाइट - विपिन कुमार — ग्राम प्रधान, देव

D
DD Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।