देश

यूपी के चित्रकूट में सेवा ज्योति कलश यात्रा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के   चित्रकूट में सेवा ज्योति कलश यात्रा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी हुए शामिल

चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद नगर में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

बाइट: नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।