यूपीः देवरिया में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में 3 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देवरिया में कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन खास गांव में टेंट लगाकर बड़ी संख्या में गरीब और अशिक्षित लोगों को जुटाया गया था। यहां उन्हें ईसा मसीह की चमत्कारिक शक्तियों का हवाला देकर और पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था।
गांव के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को ग्रामीणों ने सूचना दी थी । सूचना मिलने के बाद श्रीरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान बलिवन निवासी रामकुंवर, बिहार के पश्चिम चंपारण के अनिल गौड़ और गोपालगंज निवासी सुरेश राम के रूप में हुई है.
पुलिस ने तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बाइट – मनोज कुमार, CO, सलेमपुर
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
देवरिया की घटना से यह स्पष्ट होता है कि सामाजिक शोषण और धर्मपरिवर्तन के माध्यम से आर्थिक लाभ की खोज से समाज में असमानता बढ़ती है। हमें ऐसे अपराधों के लिए कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए, जैसे पुलिस रिपोर्ट, न्यायालय में दायर मुकदमे, और समाजिक जागरूकता कार्यक्रम। गरीबों और अशिक्षितों को शिक्षा और आर्थिक सहायता देकर उन्हें स्वनिर्भर बनाया जा सकता है। इस प्रकार हम शोषण को रोकते हुए समाज में समावेशिता और समानता को बढ़ावा दे सकते हैं।