यूपीः देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देवरिया के रुद्रपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार केवल चुनाव जीतकर सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे कार्यकाल जनता के बीच जाकर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि इस एक महीने के अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाया जाए। गांव स्तर पर ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई और हेल्दी बेबी को सम्मानित किया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर मानदेय वृद्धि को लेकर भी जानकारी ली गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार का आभार जताया।
बाइट- कमलेश पासवान