यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बाहुबली पूर्व विधायक ने पत्नी को घसीटकर पीटा, योगी बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिले; किन्नर को फंसाकर लूटा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी की मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दौरे और मंदिर में पूजा को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ जंतर-मंतर पर हुई मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की यूपी में गिरफ्तारी से जुड़ी है।
आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- मथुरा में योगी बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए, ब्रजवासियों पर फूल बरसाए मथुरा पहुंचे CM योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की, ब्रजवासियों पर फूल बरसाए।
कहा- भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया। जिन्होंने भी दुस्साहस किया, वे मिट्टी में मिल गए। बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। ब्रज को भी काशी-अयोध्या की तरह विकसित करने का ऐलान किया है।
पूरी खबर पढ़ें 2- बुलंदशहर में स्वतंत्र भारद्वाज बोला- मेरा कोई बाल बांका नहीं सकता, दिल्ली पुलिस ने यूपी में दबोचा CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ जंतर-मंतर पर हुई मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर में अरेस्ट कर लिया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने इसकी पुष्टि की है।
इसके पहले उसने मीडिया से बातचीत में कहा- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता। धर्मो रक्षति रक्षितः...।
पूरी खबर पढ़ें 3- बुलंदशहर में बाहुबली ने पत्नी को मारा, बाल पकड़कर फर्श पर घसीटा बुलंदशहर में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने तीसरी पत्नी अर्चना पांडा से मारपीट की है। सामने आए वीडियो में दिख रहा कि गुड्डू पत्नी के बाल खींचकर फर्श पर घसीट रहे।
पत्नी चिल्ला रहीं।उन्हें झाड़ू से मार भी रहीं। 2 सितंबर का वीडियो आज सामने आया। अर्चना कांग्रेस महिला विंग की उपाध्यक्ष हैं। पति से अपनी और बेटे की जान को खतरा बता सुरक्षा की मांग की है।
पूरी खबर पढ़ें 4- कानपुर में SDM घुटनों तक पानी में उतरे, प्रयागराज में लेटे हनुमानजी मंदिर 6 दिन से जलमग्न यूपी के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में DM और SDM मोटर बोट से पहुंचे। SDM ने घुटनों तक पानी में उतरकर जायजा लिया। प्रयागराज में लगातार छठे दिन लेटे हुए हनुमानजी जलमग्न हैं।
महोबा में पुल से गुजरते समय दो युवक बाइक समेत बहने लगे। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो रहा। कानपुर में 40 फ्लैट वाली बिल्डिंग में दरारें आ गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भक्तों का डांस, लखनऊ में 256 प्रकार का भोग आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है।
मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी है। महिलाएं ढोल-मंजीरों की धुन पर डांस कर रहीं। देश-विदेश से 50 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना। गोकुल में भारी भीड़। काशी के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण का 51 द्रव्यों से विशेष महाभिषेक होगा तो लखनऊ में 256 प्रकार के भोग लगेंगे।
प्रदेश के थानों में विशेष पंडाल सजाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- हरियाणवी सिंगर के हत्यारोपी की धमकी- दो मर्डर और होंगे, VIDEO पोस्ट किया- मारेंगे तो मारेंगे शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम का वीडियो सामने आया है।
वह धमकी देते हुए कह रहा कि आने वाले समय में भाई दो मर्डर होंगे। कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना। मारेंगे तो मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं। पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। चार में दो शूटर मारे जा चुके। सत्यम और आर्यन फरार हैं।
पूरी खबर पढ़ें 7- महराजगंज में 3332 किलो चाइनीज लहसुन जब्त, नेपाल के रास्ते लाया गया महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी मात्रा में चाइनीज लहसून बरामद किया गया। तस्करी कर लहसुन को लाकर भारत के बाजार में बेचने की तैयारी थी। SSB, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।
शुक्रवार सुबह टीम ने बार्डर से करीब 600 मीटर अंदर एक घर से 119 बोरा यानी 3,332 किलो चाइनीज लहसुन बरामद किया। एक आरोपी अरेस्ट है।
पूरी खबर पढ़ें 8- गोविंद देव गिरी बोले- चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, सब पर विश्वास करके गलती की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव गोविंद देव गिरि ने कहा- चंपत राय बेदाग और निष्कलंक हैं। उनका भोलापन उनके लिए मुसीबत बन गया। उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की। लोगों की पहचान करने में उनसे चूक हुई।
ट्रस्ट के दायित्व निभाने में कुछ कमियां रही हैं। जहां कमी रही है, वहां सुधार किया जाएगा। चोरी करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 9- हरदोई में कथावाचक ने पत्नी की हत्या की, बेटा बोला- मां पर शक करते थे हरदोई में कथावाचक ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर फरार हो गया।
गोली लगने के 25 घंटे बाद लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस को बेटे ने बताया कि पापा ने गुरुवार सुबह खाना बनाते समय मां को लाइसेंसी राइफल से गोली मारी थी। बेटे के मुताबिक, पापा हमेशा मां के कैरेक्टर पर शक करते थे। उनके ऊपर गंदे कमेंट करते थे।
पूरी खबर पढ़ें 10- मायावती का तंज- GDP ग्रोथ के आंकड़ों से पेट नहीं भरता, पूछा- गरीबों को क्या लाभ हुआ मायावती ने GDP ग्रोथ के दावों पर निशाना साधते हुए कहा कि GDP ग्रोथ के आंकड़ों से पेट नहीं भरता। सिर्फ आंकड़े बढ़ने से विकास नहीं होता। फायदा आम जनता की जिंदगी में दिखना चाहिए।
यह बताया जाना चाहिए कि विकास का लाभ करोड़ों गरीब और मेहनतकश लोगों को कितना मिला। आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की बजाय सरकारी नौकरी देने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 11- लखीमपुर में NEET छात्र ने जान दी, लिखा- मेरे मरने की वजह रुपाली की फैमिली होगी लखीमपुर में एक NEET छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी।
सुसाइड नोट में लिखा- मेरे मरने की वजह मंगेतर की फैमिली होगी। पिता ने मंगेतर, उसके जीजा समेत 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पिता ने बताया कि बेटे की शादी रुपाली नाम की लड़की से होनी थी। परिवार वाले राजी थे, लेकिन लड़की की बहन और जीजा राजी नहीं थे। सरकारी नौकरी का दबाव बनाते थे।
पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने तलब किया, कहा- व्यक्तिगत रूप से पेश हों कानपुर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति गिराने और कब्जा की कोशिश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। कोर्ट ने 9 सितंबर को खुद पेश होकर हलफनामा देने का आदेश दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पति की संपत्ति को पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर कब्जा की कोशिश की गई। कोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर नाराजगी जताई।
पूरी खबर पढ़ें 13- आगरा में प्रेमजाल में फंसाकर किन्नर से ठगी, शादी के नाम पर लिंग परिवर्तन कराया आगरा के एक युवक पर किन्नर को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर पहले संबंध बनाए, फिर शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराने की शर्त रख दी।
उसकी बातों में आकर किन्नर ने लाखों रुपए खर्च करके सर्जरी से लिंग परिवर्तन करा लिया। लेकिन युवक ने शादी नहीं की। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- छह मिनट में ज्वेलरी चोरी, शटर तोड़कर घुसे 2 चोर लखनऊ में 6 मिनट में चोरों ने ज्वेलरी शॉप साफ कर दिया। सीसीटीवी में दिख रहा कि ज्वेलरी शॉप में दो चोर शटर तोड़कर अंदर घुसे।
देखते ही देखते करीब 6 मिनट में ज्वेलरी समेत करीब 200 ग्राम सफेद धातु की ज्वेलरी समेटकर फरार हो गए। सुबह शॉप मालिक जब पहुंचे तो शटर टूटा मिला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस फुटेज के आधार पर उनको तलाश कर रही है।
पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- भाजपा के प्रदेश प्रभारी का दौरा 5 सितंबर को BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसको महत्वपूर्ण माना जा रहा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मुख्य रूप से यूपी के मुख्यमंत्री योगी प्रसाद की मथुरा यात्रा और वहाँ की धार्मिक गतिविधियों के इर्द-गिर्द घूमती है। मथुरा, भगवान कृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण धार्मिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर अत्यधिक महत्व रखता है, इसलिए किसी भी नेता का यहाँ दौरा सार्वजनिक ध्यान आकर्षित करता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाता है कि योगी के कार्यकाल में धार्मिक स्थलों पर उनका प्रभाव और सार्वजनिक छवि कैसे बनी रहती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग धार्मिक पर्यटन में बढ़ोतरी करें, सा