अपराध

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पटाखा फैक्टी में विस्फोट, 10 की जलकर मौत, MLC बोले- अखिलेश कुत्ते को भी टिकट दें तो वोट करना; चलती बस में लड़की से गैंगरेप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पटाखा फैक्टी में विस्फोट, 10 की जलकर मौत, MLC बोले- अखिलेश कुत्ते को भी टिकट दें तो वोट करना; चलती बस में लड़की से गैंगरेप

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 2 बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के आरोपी शूटर सुमित और मोहित के मुठभेड़ में मार गिराए जाने को लेकर है।

आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 की मौत प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर मोहम्मदपुर गांव में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 22 झुलस गए।

फैक्ट्री के अलावा 3 मकान जमींदोज हुए। 100 मी. के दायरे में आए 8 मकान क्षतिग्रस्त। 200 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया जा रहा है। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे।

पूरी खबर पढ़ें 2- सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड गोलीबारी शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के आरोपी शूटर सुमित और मोहित को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। बाइक से सोनीपत भागते वक्त पुलिस ने घेरा तो फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं और दोनों को गोली लगी। उनपर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर 1 और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। पूरी खबर पढ़ें 3- लखनऊ में सीएम योगी बोले- विपक्ष भ्रम फैला रहा, भाजपा कार्यकर्ता मौन है लखनऊ में सीएम योगी ने कहा- सिर्फ सरकार के काम के भरोसे न बैठें।

विपक्ष ज़ेन जी और जेन अल्फा को बहकाने का काम कर रहा है। जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा, लेकिन हमारे कार्यकर्ता मौन हैं। आप लोग चुप हैं। जो सो रहे हैं, वे जाग जाएं। सिर्फ सरकार के काम के भरोसे निश्चिंत होकर न बैठें। स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्ष को जवाब हमें वीडियो बनाकर देना होगा।

पूरी खबर पढ़ें 4- मायावती की बैठक में पहुंचे उमाशंकर सिंह के बेटे, पिता की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की बैठक में सोमवार को दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश सिंह पहली बार पहुंचे।

माना जा रहा है कि युकेश पिता की राजनीतिक विरासत संभालते हुए अगला चुनाव बलिया की रसड़ा सीट से लड़ सकते हैं। मायावती उन्हें चुनावी पिच पर जल्द लॉन्च करेंगी। 6 अगस्त को मायावती ने भी कहा था- उमाशंकर के बेटे को अवसर दूंगी।

पूरी खबर पढ़ें 5- मैनपुरी की लड़की से दिल्ली में बस में गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट मैनपुरी की 16 साल की लड़की से दिल्ली में चलती स्लीपर बस में गैंगरेप हुआ। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। 11वीं की छात्रा ग्रेटर नोएडा से बस में बैठी थी। आरोप है कि कंडक्टर और ड्राइवर ने गैंगरेप किया।

करीब 47 किमी दूर उसे कश्मीरी गेट पर उतारा। कानपुर देहात निवासी आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया।

पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- कासगंज में मां की अस्थियां लेकर जा रहीं दो बेटियों की मौत, 4 रिश्तेदारों की भी जान गई मां की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे राजस्थान के करौली के परिवार की पिकअप सोमवार तड़के कासगंज-मथुरा रोड पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत और 20 गंभीर घायल हो गए।

मृतकों में 2 बेटियां, भतीजा, भतीजी और चचेरे दामाद समेत 6 लोग हैं। गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। पीछे बैठे लोग करीब 5 फीट दूर जा गिरे। कुछ गाड़ी में फंसे रह गए।

पूरी खबर पढ़ें 7- सपा MLC बोले-अखिलेश कहें तो कुत्ते को वोट दे देना, उसी में हम सबकी भलाई आजमगढ़ में सपा MLC लाल बिहारी यादव ने कहा- “अखिलेश यादव अगर किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है।

कभी भी व्यक्ति नहीं, पार्टी महत्वपूर्ण होता है। 2027 का विधानसभा चुनाव जीवन-मरण का चुनाव होगा।” वह रविवार को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

पूरी खबर पढ़ें 8- हापुड़ में एक्सप्रेस-वे पर THAR बेकाबू, दो भाई समेत 4 की मौत हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात 100 किमी की स्पीड में थार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए 6 लेन पार कर रेलिंग से जा टकराई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, इनमें दो सगे भाई हैं। एक व्यक्ति गंभीर है। सभी बदायूं के रहने वाले थे।

दिल्ली जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार के परखच्चे उड़ गए, छत टूटकर अलग हो गई और बोनट चकनाचूर हो गया।

पूरी खबर पढ़ें 9- अखिलेश यादव का ऐलान, 26 हजार बंद सरकारी स्कूलों में सपा मनाएगी टीचर्स डे अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि 5 सितंबर को टीचर्स डे के दिन प्रदेश के बंद पड़े 26 हजार सरकारी स्कूलों पर सपा कार्यक्रम आयोजित करेगी और यह बताएगी कि स्कूल को बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा- चुनाव से पहले भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर धांधली करने जा रही। बिहार, एमपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लोगों के नाम यूपी की वोटर लिस्ट में डलवाना चाहती।

पूरी खबर पढ़ें 10- बाराबंकी में मंच टूटा, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी गिरे, माला पहनाते ही गिरा मंच बाराबंकी में सोमवार दोपहर में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह का मंच भरभराकर गिर गया। मंच पर जैसे ही हरीश द्विवेदी पहुंचे, मंच पर कई गुना लोग चढ़ गए। इससे मंच टूट गया।

इससे हरीश द्विवेदी सहित कई लोग नीचे गिर पड़े। इस कारण 3 लोगों को मामूली चोट आई है। वह लखनऊ से अयोध्या होते हुए अपने जिले बस्ती जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 11- चंदौली में वाटरफॉल में अचानक बढ़ा पानी, 3 पर्यटक फंसे; चित्रकूट में 2 दिन स्कूल बंद यूपी में नदियां उफान पर हैं।

चंदौली में चंद्रप्रभा नदी की बाढ़ से राजदारी-देवदारी वाटरफॉल में 3 पर्यटक फंस गए। तीनों ऊंचे पत्थर पर चढ़कर 3 घंटे तक मदद की गुहार लगाते रहे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा। रामघाट पर रात में पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया।

प्रशासन ने कक्षा 8 तक स्कूल दो दिन बंद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- ललितपुर में देवर-भाभी ने फांसी लगाकर दी जान, एक ही फंदे से लटके मिले शव ललितपुर में सोमवार को भाभी और देवर के शव पुराने मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। दोनों दो दिन से लापता थे।

महिला की शादी 7 साल पहले और युवक की शादी 6 साल पहले हुई थी। युवक की तीन छोटी बेटियां हैं। महिला युवक के सगे मामा की बहू लगती थी। रिश्तेदारी के चलते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।

पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर में भाभी की बहन को घर में घुसकर गोली मारी, मौत कानपुर में रविवार शाम देवर ने घर में घुसकर भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। भाभी का पति से विवाद हुआ था, इस दौरान उसने पति को थप्पड़ मार दिया। करीब 2 घंटे बाद देवर 4 साथियों के साथ पहुंचा और पूछा- भाई को किसने थप्पड़ मारा?

कहासुनी के दौरान भाभी की बहन बीच-बचाव करने लगी तो देवर ने सीने और पेट के बीच तमंचा सटाकर गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए ऑटो लूटा, बुक कर सुनसान जगह ले गए बरेली में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए दो भाइयों ने ऑटो चालक को लूट लिया।

दोनों पहले सवारी बनकर ऑटो में बैठे और सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद चालक पर हमला कर ऑटो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गर्लफ्रेंड के शौक के लिए वारदात को अंजाम दिया।

कल क्या रहेगा खास... 15- PET 2026 ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका 1 सितंबर को यूपीएसएसएससी पीईटी (UPSSSC PET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट है। 8 सितंबर तक आवेदन के बाद ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।