यूपी के एमएसएमई को जर्मनी और यूरोप के बाजारों से जोड़ने की पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के बीच समझौता हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश के एमएसएमई को जर्मनी और यूरोपीय बाजार में कारोबार और निर्यात के लिए तैयार करना है। उद्यमियों को जर्मन बाजार की जरूरतों, गुणवत्ता, प्रमाणन और निर्यात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही जर्मन कंपनियों और यूपी के कारोबारियों के बीच नए कारोबारी अवसर बढ़ाने पर भी काम होगा।