अपराध

यूपी के फतेहपुर में अवैध पटाखों पर कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के फतेहपुर में अवैध पटाखों पर कार्रवाई

यूपी के फतेहपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हथगाम थाना क्षेत्र के अहिंदा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 55 लाख रुपये कीमत के 58 कुंतल पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार खागा, हथगाम पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण पाए जाने पर आतिशबाजी के सामान को जब्त कर लिया गया। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास पटाखों और फुलझड़ियों के भंडारण के लिए केवल 100 किलोग्राम तक का लाइसेंस था।

बाइट: ज्ञान प्रकाश रॉय, अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

उत्सव की रौनक बढ़ाने के लिए अवैध पटाखों से परहेज़ ज़रूरी है। सुरक्षित विकल्प जैसे सरकारी लाइसेंस प्राप्त फटाके, फायरवर्क शो या डिजिटल रोशनी के कार्यक्रम अपनाएँ। जब भी किसी आपदा की संभावना हो, तुरंत पुलिस या फायर ब्रिगेड को सूचित करें। इस तरह हम अपनी परंपराओं को सुरक्षित, जिम्मेदार और समृद्ध बना सकते हैं, ताकि हर परिवार की खुशी बिना किसी जोखिम के खिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।