यूपी के फतेहपुर में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जनपद फतेहपुर के असोथर ब्लॉक की फरीदाबाद टिकरी ग्राम पंचायत में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, वर्षा जल संरक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए।कार्यक्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी राम शंकर वर्मा, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण और लाभार्थी मौजूद रहे।
ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।जिला पंचायतराज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद टिकरी ग्राम पंचायत को उसके विकास कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है। पंचायत में सड़क, इंटरलॉकिंग, पंचायत सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी, आरआरसी सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक मिलन केंद्र और अन्नपूर्णा भवन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।उन्होंने बताया कि पेंशन, आवास, शौचालय, राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।बाइट: राम शंकर वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी, फतेहपुर
बाइट: विकास कुमार, वैज्ञानिक, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, लखनऊ
बाइट: आशीष कुमार पाण्डेय, ग्राम विकास अधिकारी, फरीदाबाद टिकरी, फतेहपुर
बाइट: उदय सिंह मौर्य, ग्राम प्रधान, फरीदाबाद टिकरी
बाइट: इंदल, ग्रामीण लाभार्थी बाइट: जयराज मौर्य, ग्रामीण लाभार्थी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फतेहपुर के असोथर ब्लॉक में स्थित फरीदाबाद टिकरी ग्राम पंचायत ने गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की। इस सभा में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, वर्षा जल संरक्षण और सरकार की जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की गई। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का मंच है। इससे नीतियाँ अधिक प्रभावी बनेंगी और लोगों को सीधे लाभ पहुंचने की संभावना बढ़ेगी।