यूपीः फतेहपुर की ओमर ने रचा नया कीर्तिमान, ‘द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट रायता महोत्सव’ में बनाया रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फतेहपुर के बिंदकी की रहने वाली खुशी ओमर ने मुजफ्फरनगर में आयोजित ‘द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट रायता महोत्सव’ में अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 100 शेफ ने मिलकर 500 अलग-अलग तरह के रायते तैयार किए। खुशी की टीम ने महज 1 मिनट 44 सेकंड में 500 वैरायटी के रायते बनाकर नया कीर्तिमान बनाया।
इस उपलब्धि को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और टीम को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। खुशी ने बताया कि प्रतियोगिता में हर शेफ को पांच अलग-अलग तरह के रायते बनाने थे। उन्होंने मोटे अनाज यानी श्री अन्न से कई तरह के रायते तैयार किए। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मैम और परिवार को दिया।
वहीं, उनकी मां प्रीति ओमर ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जताई और अभिभावकों से बेटियों को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की अपील की।
बाइट - खुशी ओमर, प्रतिभागी विजेता बाइट - प्रीति ओमर, मां
बाइट - स्वाती ओमर, चाची