अपराध

यूपीः गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता अभियान

गांधी जयंती पखवाड़े के तहत गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में पॉक्सो एक्ट 2012 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर न्यायालय और थाना मोहम्मदाबाद की संयुक्त टीम ने तिवारीपुर स्थित एमजेआरपी अकैडमी में कार्यक्रम आयोजित किया।

मिशन शक्ति की महिला पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट से संबंधित पंपलेट और फोल्डर वितरित किए। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए यौन शोषण से बचाव और कानून की जानकारी दी। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट रंजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा दी जाती है।

उन्होंने कहा कि अपराध की स्थिति में सख्त सजा का प्रावधान है। मिशन शक्ति की पूनम यादव ने बच्चों को मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की जा सकती है।

बाइट- रंजीत कुमार जायसवाल, जुडिशल मजिस्ट्रेट न्यायालय मोहम्मदाबाद गाजीपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।