राज्य

यूपीः गाजियाबाद में भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गाजियाबाद में भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है

खबर में बात करते हैं देश के गौरव और आसमान के प्रहरी भारतीय वायुसेना से... भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह शामिल हुए। समारोह की शुरुआत मुख्य परेड से हुई।

वायुसेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से सलामी ली। उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए कई जवानों को सम्मानित भी किया गया। जोशीली धुनों के बीच जवानों की कदमताल ने समारोह में जोश भर दिया....हिंडन एयरबेस पर लड़ाकू विमानों और आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। खास बात रही कि ब्रह्मोस मिसाइल के साथ स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान, आकाश और ध्रुव को भी समारोह में प्रदर्शित किया गया।

यानी आज का दिन सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि देश की हवाई सुरक्षा में दिन-रात तैनात उन वीर जवानों को सलाम करने का भी है, जो हर वक्त आसमान की निगहबानी करते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।