अपराध

यूपीः गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद कथित स्नैचर गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद कथित स्नैचर गिरफ्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक कथित स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को 5/6 पुलिया रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मुनासिर उर्फ मुनाजिर के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी की टीवीएस रेडॉन बाइक और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में चैन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पर लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम गाजियाबाद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।