व्यापार

यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे बनते ही भर-भर पैसा ला रहीं 50 दिग्गज कंपनियां, ऑर्डर्स की लगी लाइन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे बनते ही भर-भर पैसा ला रहीं 50 दिग्गज कंपनियां, ऑर्डर्स की लगी लाइन

Ganga Expressway UP Economy Boom: मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. कभी जिन ट्रकों को माल पहुंचाने में 48 घंटे का लंबा समय लगता था, अब वही दूरी महज चंद घंटों में तय हो रही है.

इस एक्सप्रेसवे से मेरठ के विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड स्पोर्ट्स कारोबार को पंख लग गए हैं. उद्योग उपायुक्त अमरेश कुमार पांडेय के अनुसार, एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तेजी से आकार ले रहा है, जहां 50 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियां निवेश की इच्छुक हैं और 6 कंपनियों की डील फाइनल हो चुकी है.

साथ ही इसके किनारे आधुनिक न्यू टाउनशिप बसाने की भी तैयारी है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।