यूपीः गोरखपुर में दूरसंचार विभाग की ओर से पेंशन अदालत एवं जीवन प्रमाण पत्र शिविर का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग, लखनऊ की ओर से पेंशन अदालत, जीवन प्रमाण पत्र और पेंशनर पहचान पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार, प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश पूर्व, लखनऊ मौजूद रहे।
शिविर में पेंशनरों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का संबंधित अधिकारियों ने निस्तारण किया। साथ ही जीवन प्रमाण पत्र और पेंशनर पहचान पत्र से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया और पेंशनर पहचान पत्र वितरित किए।
प्रधान नियंत्रक संचार लेखा अजय कुमार ने बताया कि पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशनरों को उनके मामलों के निस्तारण के लिए सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना है। पेंशनरों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर उनकी समस्याओं का समाधान होने से उन्हें काफी सुविधा मिली।
बाइट - अजय कुमार (IP&TAFS) प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश पूर्व, लखनऊ
बाइट - सीताराम, पेंशनर बाइट - चंद्रभूषण मिश्रा, पेंशनर