राजनीति

यूपी के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें 17 जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक और बीजेपी समर्थक शामिल हुए। बारिश के बावजूद जनसभा में समर्थकों की भीड़ नजर आई।

नामांकन के बाद बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि वह लगातार शिक्षकों के हितों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना और वित्तविहीन शिक्षकों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। जल्द ही वित्तविहीन शिक्षकों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। ध्रुव त्रिपाठी ने दावा किया कि चुनाव में उनकी जीत तय है।

ध्रुव त्रिपाठी के नामांकन में शामिल हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने शिक्षकों के हित में कई काम किए हैं। उन्होंने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी एक बार फिर जीत हासिल करेंगे। एके शर्मा ने इस चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि यह सिर्फ एमएलसी बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि 2027 में बीजेपी की सरकार बनाने का चुनाव है। उन्होंने शिक्षकों से ध्रुव त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

एके शर्मा ने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी शिक्षकों के लिए संघर्ष करते हैं और लगातार उनके बीच रहते हैं। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी और उत्साह को देखते हुए उन्होंने ध्रुव त्रिपाठी की एकतरफा जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

बाइट: एके शर्मा, ऊर्जा मंत्री बाइट: ध्रुव कुमार त्रिपाठी, बीजेपी प्रत्याशी

बाइट: स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।