यूपीः गोरखपुर में महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ सभागार में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव राम जन्म सिंह की पुस्तक ‘रामकथा के प्रथम बलिदानी जटायु’ का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में भारतीय मूल्यों के अनुरूप शिक्षण संस्थाएं होनी चाहिए और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महंत अवेद्यनाथ शिक्षा के विस्तार के साथ उसे स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर देते थे। बालिकाओं की शिक्षा के साथ सिलाई-कढ़ाई जैसे कौशल सिखाने की भी वह बात करते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्रों को बेहतर शिक्षा की सुविधा देने के लिए महंत अवेद्यनाथ ने 1977 में प्रताप आश्रम का निर्माण कराया था। उन्होंने छात्रवृत्ति की परंपरा को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.