राज्य

यूपीः गोरखपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गोरखपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस

गोरखपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों दिनों में बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

इस संबंध में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं और बीएलओ से बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान दिवसों पर मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरने और जरूरी संशोधन कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी बीएलओ के मोबाइल नंबर भी संबंधित वेबसाइटों पर साझा किए गए हैं, ताकि लोग जरूरत पड़ने पर उनसे सीधे संपर्क कर सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं में जागरूकता बढ़ रही है। पिछले छह महीने में प्राप्त आवेदनों में लगभग आधे आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर सर्विस पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इनके माध्यम से मतदाता घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।

संबंधित लिंक निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

बाइट- दीपक मीणा, जिलाधिकारी, गोरखपुर बाइट- जावेद अहमद, मतदाता

बाइट- इंदु श्रीवास्तव, बीएलओ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।