राज्य

यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षपीठ में की कलश स्थापना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षपीठ में की कलश स्थापना

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम शक्ति पीठ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर मां आदिशक्ति की उपासना शुरू की। शिवावतार गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगतजननी की उपासना के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पीठ की समृद्ध परंपरा के अनुसार हुआ। मां जगतजननी की आराधना, देवी पाठ, आरती और क्षमा प्रार्थना भी की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।