राज्य

यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आज किसानों को देंगे कृषि अनुदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी  के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आज किसानों को देंगे कृषि अनुदान

गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के 9,18,091 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 483 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजेंगे। यह राशि कृषि निवेश अनुदान के रूप में दी जाएगी। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने के दौरान बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत आयुक्त डॉ. हरिकेश भास्कर यशोद के अनुसार, अब तक 1,29,326 किसानों को 78.75 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। वहीं, 169 करोड़ रुपये अग्रिम कृषि निवेश अनुदान के रूप में जिलों को जारी किए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।