राज्य

यूपीः गोरखपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गोरखपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 लोगों की मौत

गोरखपुर में शुक्रवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। करीब दो से तीन घंटे में 70 से 80 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। तेज बारिश और हवाओं के बीच पेड़ गिरने की दो घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर द्वितीया गांव में मड़ई पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

वहीं गगहा थाना क्षेत्र के सिहोर चौराहे पर पेड़ गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। प्रशासन ने राहत और बचाव टीमें मौके पर भेजीं। रास्तों से मलबा हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का काम शुरू किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि कैंपियरगंज हादसे में मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाइट - दीपक मीणा, जिलाधिकारी गोरखपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।