राजनीति

यूपीः गोरखपुर में राम नगीना साहनी से मारपीट पर संजय निषाद ने अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गोरखपुर में राम नगीना साहनी से मारपीट पर संजय निषाद ने अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की

गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के साथ हुए विवाद और मारपीट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की है।

संजय निषाद ने कहा कि राम नगीना साहनी लंबे समय से समाजवादी पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ थप्पड़ और मारपीट की घटना से वह और निषाद समाज स्तब्ध है। संजय निषाद ने कथित मारपीट के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और पार्टी स्तर पर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई और घटना की निंदा नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संजय निषाद ने निषाद समाज के नेताओं से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मामला समाज के सम्मान से जुड़ा है और किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बाइट- डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।