राजनीति

यूपीः गोरखपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगीना साहनी से की मुलाकात, मारपीट मामले में कार्रवाई पर दी जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः गोरखपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगीना साहनी से की मुलाकात, मारपीट मामले में कार्रवाई पर दी जानकारी

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई मारपीट के मामले को लेकर हुई। आरोप है कि सपा नेता अंशुमान सिंह और उनके समर्थकों ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ मारपीट की थी।

घटना के बाद निषाद समाज और अधिवक्ता समाज में आक्रोश की बात सामने आई है। मामला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में आने के बाद पार्टी ने अंशुमान सिंह को निष्कासित कर दिया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गोरखपुर जिला और महानगर इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। मामले की जानकारी लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल नगीना साहनी के आवास पहुंचे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला अनुशासनहीनता का मामला है। इसी के तहत निष्कासन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए प्रदेश की कई जिला इकाइयों को भंग किया जा रहा है।

इसी क्रम में गोरखपुर और संतकबीरनगर की जिला कार्यकारिणी भी भंग की गई है। फिलहाल बृजेश गौतम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

बाइट - श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष, सपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।