यूपीः गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम का मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर नगर निगम में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री और गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस दौरान गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सेवा सेतु अभियान 5 से 9 अक्टूबर तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम और ब्लॉक स्तर पर लोगों को विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरतमंदों को प्रमाण पत्र देने के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर जनता की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीबों को पक्का मकान और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं देने का काम कर रही है। पश्चिमी यूपी में जाट अस्मिता के सवाल पर उन्होंने सपा पर जातियों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के लिए काम करती है।
बाइट - स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश