यूपीः गोरखपुर में ‘सेवा सेतु’ अभियान का शुभारंभ, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन के मौके पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गोरखपुर नगर निगम में जल शक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 5 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।
साथ ही स्वास्थ्य जांच और विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में कई सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर जनता की सेवा कर रहे हैं।
गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड और पक्के मकान जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट अस्मिता को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर जातियों और देश के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका साथ और सबका विकास के लिए काम करती है।
बाइट - स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश