यूपीः गोरखपुर में सीएम योगी ने 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण वितरित किये
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 127 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 25 ई-स्कूटर और 70 ट्राईसाइकिल समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लाभार्थियों ने कहा कि इन उपकरणों से उनका जीवन आसान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, जरूरत उसकी प्रतिभा को पहचानकर अवसर देने की है। उन्होंने दिव्यांगजनों के सम्मान, शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबन के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिव्यांग पेंशन को पहले 300 से बढ़ाकर 500 और फिर 1000 रुपये किया गया है।
इसमें जल्द फिर बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। वर्ष 2026-27 में हर विधानसभा क्षेत्र में सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि अवसर, साधन और प्रशिक्षण की जरूरत है।
अर्ली इंटरवेंशन और डे-केयर सेंटरों का विस्तार किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की बात भी कही गई। उन्होंने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट जैसी सुविधाओं के तहत जरूरतमंद बच्चों के इलाज पर छह लाख रुपये तक का खर्च सरकार वहन करेगी।
बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.
बाइट - दिव्यांग बाइट - महिला दिव्यांग बाइट - दिव्यांग