यूपीः गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं और गौ सेवा की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जिले गोरखपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान दो दिलचस्प तस्वीरें देखनें को मिलीं... आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने जनता दर्शन किया, जनता की समस्याएं सुनीं, लिखित में आवेदन लिया और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया...जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं आई थीं, साथ ही आस-पास के इलाकों के लोग भी अपनी मुश्किलें लेकर cm योगी के पास आए थे।
CM योगी के साथ हमेशा की तरह जनता दर्शन में अधिकारी भी मौजूद थे । दूसरी तस्वीर है गौ सेवा की... गोरखनाथ मंदिर की गायों के साथ CM योगी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर दिखती हैं। आज की तस्वीर में गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में CM योगी एक बार फिर उसी अंदाज में वहां के गौ वंश से बोलते बतियाते और दुलारते दिखे ।