व्यापार

यूपीः ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाई बाराबंकी की चंद्रकला मिठाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाई बाराबंकी की चंद्रकला मिठाई

बाराबंकी की मशहूर पारंपरिक मिठाई चंद्रकला अब जिले से निकलकर बड़े बाजार तक पहुंच रही है। वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन योजना के तहत पहली बार चंद्रकला को नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित किया गया है। ट्रेड शो में बाराबंकी के चंद्रकला उत्पादक बिंद्रा स्वीट और शुभ स्वीट के काउंटर लगाए गए हैं, जहां लोगों को इसका स्वाद पसंद आ रहा है।

चंद्रकला को बड़े मंच पर पहचान मिलने से बाराबंकी के लोगों में भी उत्साह है। स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि इसका स्वाद दूसरी मिठाइयों से अलग और खास है। उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने बताया कि जिले में चंद्रकला निर्माण की करीब 12 इकाइयां स्थापित करने की योजना है। इन इकाइयों के लिए सरकार की ओर से करीब 36 लाख रुपये की सब्सिडी देने की योजना है।

इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ चंद्रकला के कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बाइट- दिनेश चौरसिया, उपायुक्त उद्योग, बाराबंकी

बाइट- प्रदीप यादव, प्रोपराइटर, बिंद्रा स्वीट, बाराबंकी

बाइट- स्थानीय ग्राहक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।