यूपी के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दिखा क्रेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों से लोग परिवार के साथ ट्रेड शो देखने पहुंचे। ODOP, पारंपरिक व्यंजन, स्टार्टअप, टूरिज्म और हैंडीक्राफ्ट्स के पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
यूपी के 75 जिलों के उत्पादों को एक ही छत के नीचे देखकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चौथे दिन हर उम्र के लोगों का उत्साह देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जिलों से लोग परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे। ODOP और वन डिस्ट्रिक्ट-वन क्यूज़ीन के पवेलियन में यूपी के अलग-अलग जिलों के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।ट्रेड शो में स्टार्टअप्स, टूरिज्म, खान-पान, खिलौने और हैंडीक्राफ्ट्स से जुड़े उत्पाद भी दर्शकों की पसंद बने हुए हैं।
अलग-अलग जिलों के उत्पादों और नई तकनीकों को एक ही जगह देखकर बच्चे और युवा भी काफी उत्साहित नजर आए।
बाइट 1: सहर्षि मिश्रा — ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी
बाइट 2: केशव मिश्रा — सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी
बाइट 3: शिवम — न्यू अशोक नगर निवासी बाइट 4: युक्ति — ग्रेटर नोएडा निवासी
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
यूपी के ट्रेड शो में एकत्रित लाखों लोगों ने दिखाया कि जब हम अपनी परम्पराओं, हस्तशिल्प और नवाचार को एक साथ लाते हैं, तो समाज में एकजुटता और आर्थिक सशक्तिकरण दोनों बढ़ते हैं। यह दर्शाता है कि विविधता को अपनाने से न केवल व्यापार फलता-फूलता है, बल्कि सामाजिक बंधन भी मजबूत होते हैं। आइए हम इस ऊर्जा को अपने रोज़मर्रा के कार्यों में भी उतारें—सहयोग, सम्मान और समावेशिता को प्राथमिकता देकर समाज को आगे बढ़ाएँ।