यूपी के हमीरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हमीरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कुछेछा डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे।हमीरपुर के कुछेछा डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह की रस्में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं।
हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों के लिए खानपान, उपहार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है।
योजना के तहत आयोजित समारोह में विभिन्न समुदायों के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
बाइट - हिमांशु अग्रवाल — जिला समाज कल्याण अधिकारी, हमीरपुर
बाइट -महबूब अहमद — मौलवी बाइट -ज्योति — नवविवाहिता
बाइट -मनीष कुमार — नवविवाहित बाइट -अरुण कुमार सिंह — मुख्य विकास अधिकारी, हमीरपुर