यूपी के हापुड़ में छापेमारी, अवैध रूप से भंडारित 184 कट्टे यूरिया बराम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हापुड़ में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित 184 कट्टे यूरिया खाद बरामद किए हैं। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने एक मुर्गीदाना बनाने वाली फैक्ट्री में कार्रवाई की। आरोप है कि यहां सरकारी यूरिया को मुर्गीदाने में पीसा जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि दूसरे जनपद का यूरिया हापुड़ में स्टॉक किया गया था। कृषि विभाग की टीम ने बरामद यूरिया के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
बाइट: गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी, हापुड़