राजनीति

यूपीः हापुड़ के गांव नवादा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद अरुण गोविल ने लगाया पौधा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः हापुड़ के गांव नवादा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद अरुण गोविल ने लगाया पौधा

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हापुड़ जनपद के गांव नवादा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अरुण गोविल ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। सभी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मियांवाकी तकनीक से भी पौधारोपण किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बाइट- अरुण गोविल, सांसद मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र

बाइट- प्रिंस पंडित, भाजपा नेता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।