राजनीति

यूपीः हापुड़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज के आरक्षण की उठाई मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः हापुड़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज के आरक्षण की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मंगलवार को हापुड़ पहुंचे। उन्होंने हापुड़ को ऐतिहासिक जनपद बताते हुए मां गंगा का आशीर्वाद बताया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के 11 साल बेमिसाल रहे हैं। केंद्र सरकार ने मछुआरा समाज के लिए 61.5 हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिया है और कई जनकल्याणकारी योजनाएं भी चलाई हैं।

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संविधान में आरक्षण की व्यवस्था है और निषाद समाज अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी 14 राज्यों में निषाद, केवट और मल्लाह समाज के आरक्षण की मांग उठाकर भाजपा को उसका वादा याद दिलाएगी। इससे पहले उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने मत्स्य पालन के लिए सब्सिडी और तालाबों के पट्टों की स्थिति की भी जानकारी ली।

बाइट - संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर संजय निषाद द्वारा हापुड़ में निषाद समाज के आरक्षण की मांग पर आधारित है। यह विषय समाजिक न्याय और संसाधन वितरण से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बीच संतुलन पर प्रकाश डालती है, और यह दिखाती है कि मछुआरा समाज को कितनी सहायता मिल रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि अगर आरक्षण स्वीकार किया गया तो निषाद व अन्य संबंधित समुदायों को शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं में बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे सामाजिक समावेशन बढ़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।