अपराध

यूपीः हापुड़ में कैंटर लूट गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः हापुड़ में कैंटर लूट गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कपड़े से भरे कैंटर को लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जनपदीय स्वाट टीम और थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया कैंटर और उसमें भरा करीब 55 लाख रुपये कीमत का पूरा माल बरामद किया गया है।

इसके अलावा अवैध असलहे, जिंदा और खोखा कारतूस और एक चाकू भी मिला है। पुलिस के अनुसार, 27-28 सितंबर की रात बदमाशों ने बलवापुर-बृजघाट मार्ग पर कैंटर को रोककर चालक और हेल्पर को बंधक बना लिया था। दोनों को अमरोहा क्षेत्र में छोड़ने के बाद बदमाश कैंटर लेकर फरार हो गए थे। कैंटर में जैकेट बनाने वाला कपड़ा लदा था।

घटना के बाद पुलिस और स्वाट टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चार अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

बाइट - राहुल यादव (डीएसपी, गढ़ सर्किल)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक कपड़े से भरे कैंटर को लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह घटना दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में भी अपराध और कानून व्यवस्था की चुनौतियाँ बनी हुई हैं। पुलिस की तेज़ कार्रवाई से एक बदमाश घायल हुआ और चार को गिरफ्तार किया गया, जिससे स्थानीय जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला। इस तरह के मामलों से जनता को यह संदेश मिलता है कि कानून के प्रति जागरूकता और रिपोर्टिंग से अपराध में कमी आती है, और ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।