राज्य

यूपी के हापुड़ में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्रा बनी एक दिन की डीएम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के हापुड़ में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्रा बनी एक दिन की डीएम

नवरात्र के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभियान के तहत बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उन्हें उच्च पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में कुचेसर चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा निधि को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा निधि ने जनसमस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को समझा। जिलाधिकारी कविता मीना ने छात्रा को प्रशासनिक कार्यों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और पूरा सहयोग किया।

बाइट – कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़ बाइट – निधि, एक दिन की जिलाधिकारी, हापुड़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।