अपराध

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा काशी का हुनर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा काशी का हुनर

वाराणसी में काशी की सदियों पुरानी हस्तशिल्प, बुनकरी और आधुनिक उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए योगी सरकार की ओर से बड़ा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वाराणसी के आठ निर्यातक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

यहां काशी की पारंपरिक कला और आधुनिक उत्पादों का संगम देखने को मिलेगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वाराणसी से आठ निर्यातकों ने ट्रेड शो में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण कराया है। सहायक आयुक्त उद्योग केशव यादव ने बताया कि सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय मंच के साथ प्रतिभागी निर्यातकों को सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

शिवम् आर्ट्स एक्सपोर्ट के निदेशक अभिषेक केशरी ने बताया कि ट्रेड शो में ॐ और मंत्र मुद्रित विशेष योग शॉल, स्कार्फ और गाउन प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ सिल्क ब्रोकेड कुशन कवर, टेबल रनर, वॉल हैंगिंग और बेड कवर भी प्रदर्शित होंगे। इन उत्पादों में काशी की पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप प्रस्तुत किया गया है वहीं आर.ए.एस पॉलीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एफआईबीसी (फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स) बैग, मल्टीफिलामेंट यार्न समेत अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में काशी के हस्तशिल्प को विश्व मंच पर लाना, परंपरा और नवाचार का संगम दर्शाता है। परंतु जब आर्थिक हितों के बीच असमानता, अनैतिक प्रतिस्पर्धा या श्रमिकों का शोषण हो, तो कानूनी मार्ग और सामूहिक संवाद से समाधान खोजा जाना चाहिए। यह मंच हमें याद दिलाता है कि सृजनात्मकता और न्याय का संगम ही समाज को समृद्ध बनाता है, और हर कलाकार को सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण का अधिकार है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।