भोपाल

यूपी के 7 जिलों में बाढ़,लखनऊ में 6 दोस्त बहे:उत्तराखंड और हरियाणा में ओले गिरे; एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश का अनुमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के 7 जिलों में बाढ़,लखनऊ में 6 दोस्त बहे:उत्तराखंड और हरियाणा में ओले गिरे; एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश का अनुमान

देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है। हालांकि, मध्य प्रदेश के 16 जिलों में चक्रवात के असर के चलते अगले 3 दिन बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर हुई बारिश से यूपी में 10 नदियां उफान पर हैं।

लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिलों में और गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। लखनऊ के इटौंजा में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। एक की मौत हो गई। 5 को बचा लिया गया। उन्नाव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार शाम बारिश और बर्फबारी हुई। देहरादून में बारिश हुई जबकि अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

वहीं, हरियाणा के पंचकूला में भी ओले गिरे। यमुनानगर में हुई तेज बारिश के कारण मंडियों में खुले में रखी धान की फसल और ट्रालियों में लदी उपज भीग गई। बिहार के मुंगेर, गयाजी, बांका मोतिहारी में मंगलवार को बारिश हुई। 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: मानसून लौटा, पर अगले 3 दिन बारिश, भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी

मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है, लेकिन बारिश के सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 2 दिन से बादल और रिमझिम का दौर चल रहा है। मंगलवार को रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सक्रियता बनी रही, जबकि बुधवार को 16 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना, पारा 3 डिग्री तक गिरने की आशंका राजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी।

शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग में तापमान में गिरावट होगी। 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बिहार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है।

हालांकि, कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में मानसून के बाद कई राज्यों में भारी वर्षा और बाढ़ की समस्या जारी है। यूपी के 7 जिलों में बाढ़, लखनऊ में 6 दोस्त बहे, साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में भी बारिश की संभावना है। यह विषय मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे लाखों लोगों के जीवन, कृषि और बुनियादी ढांचे पर गंभीर असर पड़ सकता है। आम जनता को अपने घरों की सुरक्षा, परिवहन और खाद्य आपूर्ति पर ध्यान देने की आवश्यकता है, और सरकार को राहत कार्यो

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।