राजनीति

यूपीः कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में मंत्री संजय निषाद और राकेश सचान हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में मंत्री संजय निषाद और राकेश सचान हुए शामिल

कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुआ। माती के इको पार्क सभागार में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद इको पार्क से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जो डॉल्फिन चौराहा और माती रोड होते हुए संपन्न हुई। इसी स्थान पर कलश यात्रा का भी समापन किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री संजय निषाद ने सेवा संकल्प अभियान पर अपनी बात रखी। वहीं राकेश सचान ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है और विपक्ष उचित तरीके से आयोग के पास जाए तो उसकी बात सुनी जाएगी।

बाइट- संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री बाइट- राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।