खेल

यूपी के कन्नौज पहुंची ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के कन्नौज पहुंची ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर से कर्मभूमि काशी तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ कन्नौज पहुंची। कन्नौज में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनशैली और कार्यशैली पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया।

देर शाम समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने बाइक यात्रियों के साथ मैत्री क्रिकेट मैच खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। यात्रा के स्वागत के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं यात्रा संयोजक डॉ.

पराग ने बताया कि वडनगर से शुरू हुई यात्रा कई पड़ावों से होते हुए कन्नौज पहुंची है और 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगी।

बाइट — कन्हैया दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता, कन्नौज

बाइट — डॉ. पराग, संयोजक, सेवा संकल्प बाइक यात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।