यूपी के कन्नौज पहुंची वडनगर से वाराणसी ‘सेवा संकल्प कलश यात्रा’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर से कर्मस्थली वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प कलश यात्रा’ आज कन्नौज पहुंची। कन्नौज में प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने यात्रा का स्वागत किया। रोमा स्मारक पार्क में यात्रियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा संकल्प कलश में गंगा जल अर्पित किया।मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। यात्रा के संयोजक डॉ. प्रयाग वाणियाल ने बताया कि यात्रा जिन प्रदेशों और जिलों से गुजर रही है, वहां की प्रमुख नदियों का जल कलश में एकत्र किया जा रहा है। वाराणसी पहुंचने पर इस जल को बाबा विश्वनाथ मंदिर में अर्पित किया जाएगा, जबकि शेष जल गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा।वहीं, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्टर सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।बाइट: असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री
बाइट: डॉ. प्रयाग वाणियाल, संयोजक, सेवा संकल्प यात्रा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर से कर्मस्थली वाराणसी तक की ‘सेवा संकल्प कलश यात्रा’ के कन्नौज पहुँचने की घटना पर आधारित है। यह यात्रा देशभक्ति और सेवा भाव को दर्शाती है, जिसे प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने स्वागत किया। यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय नेताओं की स्थानीय समाज में सक्रिय भागीदारी और उनके साथ जुड़ाव को दिखाता है, जिससे नागरिकों में गर्व और प्रेरणा बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देता