राजनीति

यूपीः कन्नौज में PDA सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां, सपा की जिला कार्यकारिणी भंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः कन्नौज में PDA सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां, सपा की जिला कार्यकारिणी भंग

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने के बाद पार्टी हाईकमान ने जिला संगठन पर कार्रवाई की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कन्नौज की जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों की कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

नसरापुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं। सम्मेलन की तस्वीरें सामने आने के बाद भाजपा को सपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने भी सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के पास अपना जनसमर्थन नहीं था और कन्नौज सम्मेलन में खाली कुर्सियों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

सम्मेलन में कम भीड़ जुटने के बाद संगठन भंग किए जाने से सपा के स्थानीय नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। अब नए सिरे से जिला संगठन का गठन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी पार्टी के सामने चुनौती होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।