यूपीः कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा और स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने दिखाई ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक ही दिन में सेवा, स्वच्छता और संकल्प के अलग-अलग रंग देखने को मिले। महादेवी गंगा घाट पर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने घाट की सीढ़ियों पर सफाई की और लोगों से स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग और भाषण के जरिए विकसित भारत, शिक्षा, एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचार साझा किए।
बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने खुद पेंटिंग तैयार की। प्रतियोगिता में चयनित 25 छात्र-छात्राओं को मंत्री असीम अरुण ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि जीवन में अनुशासन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी रचनाओं के जरिए भारत की विविधता में एकता की भावना को सामने रखा।
बाइट- असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री