व्यापार

यूपीः कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में मंत्री असीम अरुण हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में मंत्री असीम अरुण हुए शामिल

कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएसएम डिग्री कॉलेज ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडे और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक समेत बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। इसके बाद सेवा संकल्प के संदेश के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने कहा कि भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे और विकास में और मजबूती आएगी।

एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची में शामिल गलत या फर्जी नामों की पहचान के लिए है। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा की तीन सीटें भी नहीं संभाल पाए, वे 403 विधानसभा सीटों का क्या करेंगे।

बाइट- असीम अरुण, राज्य मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।