यूपीः कन्नौज में टेंडर गड़बड़ी पर एक्शन, XEN निलंबित और संविदा JE बर्खास्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा एक्शन लिया है। कन्नौज में सिडको द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद अधिशासी अभियंता संजय गंगवार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा पर तैनात जूनियर इंजीनियर कमल बाबू को बर्खास्त कर दिया गया है।
मंत्री असीम अरुण के मुताबिक, एकीकृत विकास योजना के तहत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के टेंडर में अनियमितता की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और एक ही ठेकेदार को बार-बार काम देने के आरोप सामने आए। वहीं, जूनियर इंजीनियर पर चैट और वॉइस कॉल के जरिए रिश्वत मांगने का आरोप है, जो जांच में प्रथम दृष्टया सही पाया गया।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करने और इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
बाइट- असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री