राजनीति

यूपी के काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन ने युवाओं से किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन ने युवाओं से किया संवाद

वीओ - यूपी विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बीच वाराणसी पहुंचे नीतिन नबीन ने गुरुवार को काशी विद्यापीठ में युवाओं के साथ संवाद किया... वाराणसी के काशी विद्यापीठ में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने युवाओं एक जुट रहने की सलाह दी... इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति का इस्तेमाल देश के युवाओं को विभाजित करने के लिए नहीं होना चाहिए...

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को Gen-Z, अल्फा, बीटा या गामा जैसी कैटेगरी में बांटकर उन्हें विभाजित करने की साजिश चल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... उन्होंने कहा कि युवाओं की पहचान उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं से होनी चाहिए, किसी वर्ग या कैटेगरी से नहीं…

बाइट - नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

वीओ - कार्यक्रम के दौरान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए नितिन नबीन ने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले लोग देश के युवाओं का हक नहीं छीन सकते... साथ ही यूपी की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि आज यूपी की पहचान माफिया और अपराध से नहीं, बल्कि एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और विकास परियोजनाओं से होती है... और आने वाले समय में भारत AI का बड़ा हब बनने जा रहा है...

बाइट - नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

वीओ - वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच साझा करने वाले छात्रों ने भी अनुभव साझा किया...

वॉक थ्रू - हरिकेश बहादुर सिंह गौतम, संवाददाता

छात्रा

वीओ - काशी से युवाओं को साधने की कोशिश के बीच नितिन नवीन का संदेश साफ रहा... नई पीढ़ी को किसी एक खांचे में नहीं बांधा जा सकता... क्योंकि युवा भारत के भविष्य की दिशा खुद तय करने वाली ताकत है… बहरहाल, बीजेपी अध्यक्ष ने साफ संदेश दिया है कि पार्टी नई पीढ़ी के मिजाज को समझते हुए 2047 के विकसित भारत के विजन पर आगे बढ़ रही है...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।